• Fri. Oct 23rd, 2026

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली एम्पावर्ड समिति की बैठक, 500 नर्सेज को विदेश में रोजगार का लक्ष्य तय


मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के संबंध में गठित एम्पावर्ड समिति की बैठक आयोजित हुई।

*मुख्य सचिव के प्रमुख निर्देश:*

*1. मानकों का कड़ाई से पालन:* निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग कोर्स चलाने के लिए शैक्षणिक, आधारभूत और अन्य सभी निर्धारित मानकों का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं।

*2. डाटा बैंक बनेगा:* प्रदेश में मेडिकल मानव संसाधन की मांग और उपलब्धता में समन्वय के लिए नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ का व्यवस्थित डाटा बैंक तैयार होगा। बड़े मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की संख्या, योग्यता, विशेषज्ञता की जानकारी जुटाई जाएगी।

*3. विदेश में रोजगार का लक्ष्य:* वित्तीय वर्ष 2027-28 में *500 नर्सेज एवं वार्ड बॉय को विदेश में रोजगार* दिलाने का लक्ष्य तय किया गया।
– पश्चिम एशिया, पश्चिमी यूरोप, एस्टोनिया और खाड़ी देशों में मांग तलाशी जाएगी।
– युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों, भाषा दक्षता और जरूरी प्रशिक्षण के अनुसार तैयार किया जाएगा।

*4. बेड के हिसाब से स्टाफ:* निजी अस्पतालों में नर्सिंग एवं वार्ड बॉय की तैनाती प्रति बेड के निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित की जाए।

*बैठक में बताया गया:*
निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग कोर्स के लिए कुल 73 आवेदन आए थे। स्क्रूटनी के बाद 6 आवेदन योग्य पाए गए, जिनमें से समिति ने *5 आवेदनों को योग्य* पाया। एक आवेदन को अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सचिव विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, रोहित मीणा, नवनीत पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9319023989 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें