• Sun. Nov 22nd, 2026

करवा चौथ पर महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित, मुख्यमंत्री के निर्देश पर आदेश जारी


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में करवा चौथ पर्व पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए *29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)* को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवा चौथ महिलाओं की आस्था, प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। राज्य सरकार महिलाओं की भावनाओं, आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए उनके हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पर्वों से जुड़ी भावनाएं भी सशक्त हों। करवा चौथ जैसे पर्व परिवारों में प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9319023989 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें