• Sun. Nov 22nd, 2026

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोग थे सवार


चमोली (जोशीमठ): उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जोशीमठ क्षेत्र में मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की ओर पहाड़ी पर ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना आज 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा था। हेलिकॉप्टर में एक पायलट समेत कुल छह लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर रवाना हो गई हैं।
फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
सर्च ऑपरेशन जारी है.
🙏 हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोगों की सुरक्षित होने की कामना।

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9319023989 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें